पलिया सीएचसी में हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन करते विधायक व सीएमओ।
पलियाकलां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में विधायक निधि से हेल्थ एटीएम लगाया गया है। जिसका शनिवार को विधायक रोमी साहनी व सीएमओ डाॅ. संतोष गुप्ता ने उद्घाटन किया।
विधायक रोमी साहनी ने कहा कि हेल्थ एटीएम में 98 से अधिक जांचें कराई जा सकती हैं। सीएमओ डाॅ. संतोष गुप्ता ने बताया कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस दौरान अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह, डाॅ. अजीत सिंह, डाॅ. सुभाषा राणा, फार्मासिस्ट टी रहमान, परशुराम, कांउसलर अंकित दीक्षित, संदीप दीक्षित, योगेश कुमार, अमन कुमार, आकाशदीप, अजय कुमार, निधि शाक्य समेत अन्य अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। संवाद