पलिया के खालेपुरवा में नेटवर्क न आने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
पलियाकलां। इलाके के खालेपुरवा व नयापुरवा में बीते करीब 45 दिनों से जियो के नेटवर्क न आने से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। साथ ही नेटवर्क की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
गांव में ही दूसरे छोर के लोगों से बाढ़ संबंधी जानकारियां नहीं मिल पा रही हैं। इसी को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और नेटवर्क की सुविधा ठीक कराने की मांग की। इस दौरान अजय कश्यप, श्रवण यादव, धर्मराज, दीपू, ललित, अंकुश, अजय समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद