फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हेल्थ एटीएम को खुद ही इलाज की जरूरत, मरीज परेशान

विज्ञापन
निघासन सीएचसी में कपडे़ से ढकी पड़ी हेल्थ एटीएम मशीन। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मरीजों के स्वास्थ्य की त्वरित जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगवाए गए हेल्थ एटीएम को खुद ही इलाज की जरूरत है। अधिकांश जगह हेल्थ एटीएम काम नहीं कर रहे हैं। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों की सेहत के लिए सीएचसी पर करीब चार से पांच लाख की लागत से विधायक निधि से हेल्थ एटीएम लगवाए गए थे। इस मशीन में ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्राॅल, ऑक्सीजन लेवल, हीमोग्लोबिन, त्वचा व आंख सहित करीब 50 जांचें हो जाती हैं। मरीजों के लिए लगवाए गए यह हेल्थ एटीएम कुछ जगहों पर तो काम कर रहें हैं, लेकिन कई जगहों पर यह मशीन बंद हैं।
निघासन, खमरिया व मोहम्मदी सीएचसी में हेल्थ एटीएम शोपीस नजर आए। वहीं बेहजम सीएचसी में बिजली जाने पर मशीन न चलने से जांचें बाधित हो जाती हैं। बताया जाता है कि प्रशिक्षित ऑपरेटर न होने की वजह से भी कई जगहों पर हेल्थ एटीएम सुचारु रूप से काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


आज तक नहीं शुरू हुई मशीन, कपड़े से ढकी मिली
निघासन। सीएचसी में सबसे हैरान करने वाली स्थिति तब देखने को मिली जब मरीजों के लिए लगाए गया हेल्थ एटीएम निष्क्रिय मिला। यह मशीन बंद पड़े कमरा नंबर 39 में पूर्वाह्न करीब 11 बजे कपड़े से ढकी मिली। जानकारी करने पर बताया गया कि ये मशीन जब से आई है, तब से ही चालू नहीं की गई। संवाद

केमिकल न होने के कारण बंद हुई मशीन
खमरिया। सीएचसी में करीब दो-तीन सौ मरीजों की ओपीडी होती है। यहां पड़ताल के दौरान केमिकल न होने के कारण दोपहर तकरीबन 12:30 हेल्थ एटीएम बंद मिला। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अमित सिंह ने बताया केमिकल न होने के कारण हेल्थ मशीन इस समय बंद है। इसलिए लैब के माध्यम से जांच की जा रही है। संवाद


मोहम्मदी सीएचसी में ठीक कराया जा रहा एटीएम
मोहम्मदी। सीएचसी पर प्रतिदिन करीब चार-सौ पांच मरीजों की ओपीडी रहती है। मरीजों की जांच के लिए चिकित्सक लिखते भी हैं, लेकिन उनके लिए लगाया गया हेल्थ एटीएम पूर्वाह्न तकरीबन 11:30 बजे खराब मिला। हालांकि एटीएम को सही कराने का कार्य चलता मिला। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि तकनीकी खामियों की वजह से मशीन बंद है, जिसे सही कराया जा रहा है। संवाद


बिजली जाते ही थम जाती हैं जांचें
बेहजम। सीएचसी में करीब चार-पांच सौ मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसमें कई मरीजों की जांच भी होती है। यहां हेल्थ एटीएम तो चालू हालत में हैं, लेकिन बिजली जाने पर यहां यह सुविधा बाधित हो जाती है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन


मशीन को चलाने के लिए लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं हुई है। इसके अलावा मशीन में कुछ तकनीकी खामी है, इसलिए हेल्थ एटीएम नहीं चल रहा है।
डॉ. राजेन्द्र कुमार, सीएचसी प्रभारी, निघासन

निघासन सीएचसी में कपडे़ से ढकी पड़ी हेल्थ एटीएम मशीन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें