फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में तैयार हो गई ढाई सौ मीटर सड़क

Thu, 19 May 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद ने बनवा दीं धड़ाधड़ तीन सड़कें
विज्ञापन

शाहपुरा कोठी चौराहा से नौरंगाबाद तक जाने वाली ढाई सौ मीटर की सड़क दो दिनों में बनाकर तैयार कर दी गई। हालांकि डेढ़ साल पहले इस सड़क के निर्माण की उम्मीद जगी थी, लेकिन फुटपाथ बनाने के बाद इसे छोड़ दिया गया था। इससे लोगों में मायूसी थी, लेकिन आनन फानन में इसका निर्माण करा दिया गया। उधर इस बावत ईओ अवनीन्द्र कुमार का कहना है कि यह कार्य पेंडिंग था, जिसे पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद इन दिनों पुलिस लाइंस से मौजी नसीरुद्दीन भवन रोड तक, कंपनी बाग से मिश्राना तिराहा रोड तक, गंगोत्रीनगर से नौरंगाबाद चौराहा तक और शाहपुरा कोठी चौराहा से नौरंगाबाद तक तेजी से सड़क बनवा रही है। ये सभी सड़कें हॉट मिक्स से बनवाई जा रही हैं। हर जगह सड़क निर्माण के लिए पहले खुदाई की गई। इसके बाद दोबारा बजरी डालकर सड़क को तैयार किया गया। सभी सड़कों में एक पखवाड़ा का समय लगा तो गंगोत्रीनगर से नौरंगाबाद चौराहा तक की सड़क बजरी डालकर छोड़ दी गई, लेकिन अचंभा तब हुआ जब शाहपुरा कोठा चौराहा से नौरंगाबाद तक की ढाई सौ मीटर की सड़क पर डॉमर डालकर दो दिनों में ही रास्ता तैयार कर दिया गया। 21 लाख रुपये में इस सड़क का ठेका हुआ, लेकिन सड़क की खुदाई किए बिना ही लेयर डालकर डॉमर डाल दिया गया। जेई मनोज कुमार का कहना है कि इस सड़क का निर्माण पूर्व से ही चल रहा था। सिर्फ डॉमर डालने का काम बचा था, जिसे पूरा किया गया, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि सड़क तो कभी खुदी नहीं, पहले फुटपाथ जरूर बनाया गया था। सड़क का काम इससे पहले कब हुआ? तो वह चुप्पी साध गए। उधर इस बावत ईओ अवनीन्द्र कुमार का कहना है कि निर्माण कार्य ठीक चल रहा है। कोई शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें