फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सामान्य तबादले के आदेश से खुशी, गहरा सकता है शिक्षकों की कमी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों के सामान्य तबादले की प्रक्रिया का आदेश जारी हो चुका है। सामान्य तबादले होने के बाद एक बार फिर से शिक्षकों की कमी का संकट गहरा सकता है। जिले में पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी है। अगर सामान्य तबादले हुए तो आने वाले शिक्षकों की संख्या न के बराबर होने की संभावना जताई जा रही है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि नाममात्र के ही शिक्षक खीरी जिले से दूसरे जिलों में नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 3106 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जाता है। इनमें 1973 प्राथमिक विद्यालय, 406 उच्च प्राथमिक विद्यालय के अलावा संविलियन के 727 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 8892 शिक्षकों की तैनाती है। शिक्षकों की कमी के चलते तमाम स्कूल शिक्षामित्र और अनुदेशकों के सहारे संचालित किए जा रहे हैं। स्कूलों में तैनात शिक्षकों को कई सालों से सामान्य तबादले होने का इंतजार था।
शुक्रवार को शासन की ओर से सामान्य तबादला प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के चलते शिक्षकों को जिले के अंदर और एक से दूसरे जिले में तबादले का मौका मिलेगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि करीब आठ साल पहले सामान्य तबादले (जिले के अंदर) की प्रक्रिया हुई थी इस दौरान बाहर जाने वाले शिक्षकों की सूची लंबी थी, जबकि जिले में आमद करने वाले शिक्षक नाममात्र के थे। इससे यह तो तय है कि एक बार फिर से सामान्य तबादले की प्रक्रिया होने पर स्कूलों में शिक्षकों की कमी जरूर खलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य तबादले की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी है। अगर आदेश आया होगा तभी देखकर कुछ बता सकेंगे। - प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें