फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आज से

Wed, 10 Dec 2025 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में में बुधवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो 16 दिसंबर तक दो पालियों में चलेंगी।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शैक्षणिक कार्य आधे से अधिक पूरा करा लिया गया है। अब शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार, अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं करवाई जाएंगी। बुधवार को सभी विषयों की मौखिक परीक्षा, खेल, बेसिक क्राफ्ट, शारीरिक शिक्षा, स्काउटिंग आदि की परीक्षाएं होंगी। 11 दिसंबर को गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत/उर्दू, 12 दिसंबर को हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विषय, संस्कृत/उर्दू, और 15 दिसंबर को विज्ञान, हिंदी, कार्यानुभव, नैतिक शिक्षा व पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

13 दिसंबर को गणित, हिंदी, सामाजिक विषय, विज्ञान, कला, संगीत की परीक्षा होगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें