फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हज यात्रियों की दो बार होगी मेडिकल जांच

Mon, 07 Sep 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हज की तैयारी कर रहे चयनित यात्रियों के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने स्वास्थ्य जांच के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यात्रा से पहले दो चरणों में मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच होगी।
विज्ञापन

पहली जांच चयन के बाद और दूसरी उड़ान से पहले होगी। बीमारी की जानकारी छिपाने पर यात्रियों को परेशानी हो सकती है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर के अनुसार, पहली जांच सरकारी चिकित्सा केंद्र पर होगी। इसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्धारित प्रारूप में जांच करानी होगी। इसके बाद एलोपैथिक चिकित्सक फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करेंगे।
उन्होंने बताया कि मेडिकल स्क्रीनिंग, फिटनेस प्रमाण पत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद समेत अन्य दस्तावेज 15 सितंबर तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट hajcommittee-gov.in पर अपलोड करने होंगे। यात्रियों को मेडिकल प्रमाण पत्र और जांच रिपोर्ट की प्रति सुरक्षित रखनी होगी। उड़ान से पहले दूसरी जांच में इसे प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें