फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले में एच1एन1 की दस्तक, लखनऊ में हुई जांच में दो मरीज मिले संक्रमित

Mon, 31 Aug 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम में बदलाव के साथ जिले में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) ने दस्तक दी है। पलिया और बिजुआ के दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

दोनों लखनऊ में बीमार हुए थे, जहां जांच के बाद एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों का लखनऊ में ही इलाज चल रहा है। सोमवार को लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना मिली।
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने संक्रमण की पुष्टि करते हुए बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है। सावधानी और समय पर उपचार जरूरी है। इन्फ्लुएंजा संक्रामक बीमारी है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बोलने के दौरान निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों से वायरस आसपास के लोगों तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

संक्रमण के संपर्क में आने वाले व्यक्ति में एक-दो दिन के भीतर गले में खराश, बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इन्फ्लुएंजा के कुछ प्रकारों में एच1एन1 भी शामिल है, जिसे सामान्य तौर पर स्वाइन फ्लू कहा जाता है।
सीएमओ ने बताया कि सरकारी चिकित्सकों और ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात सीएचओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिले में जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर जांच की सुविधा भी है। गंभीर मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली ओसेल्टामिविर दवा भी स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध है।
-
भीड़ से दूरी, मास्क का इस्तेमाल जरूरी
सीएमओ ने कहा कि नजला, खांसी और जुकाम से पीड़ित व्यक्ति संक्रमण को दूसरों तक पहुंचने से रोके। खांसते और छींकते समय मुंह-नाक को रुमाल या मास्क से ढकें। लक्षण रहने तक भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें। जरूरत हो तो घर में खुद को अलग रखें। स्वस्थ होने के बाद ही सामान्य दिनचर्या में लौटें।
विज्ञापन


बच्चों-बुजुर्गों को लेकर विशेष सावधानी
छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लंबे समय से स्टेरॉयड लेने वाले, कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट या अन्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों और डायबिटीज से पीड़ित लोगों में लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें