फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर वाहन ने मारी कार को टक्कर, जिम संचालक की मौत, साथी घायल

Sun, 19 Mar 2023 07:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर के मोहल्ला बाजपेई कॉलोनी निवासी जिम संचालक साथी के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। अमीरनगर चौकी क्षेत्र में मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर किसी वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
जिम संचालक दलजीत सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर रविवार की सुबह करीब पांच बजे हुए सड़क हादसे में जिम संचालक की मौत हो गई। जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


लखीमपुर के मोहल्ला बाजपेई कॉलोनी निवासी दलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह शनिवार की सुबह अपनी कार से साथी सरताज के साथ दिल्ली गए थे। दिल्ली में जरूरी काम निपटाने के बाद लखीमपुर वापस आ रहे थे। थाना मोहम्मदी के अमीरनगर चौकी क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब पांच बजे इंडियन बैंक कुंभी चौराहे के पास लखीमपुर की ओर जा रही कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

मौके पर हो गई थी दलजीत की मौत 

घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अमीरनगर देवेंद्र कुमार घटनास्थल पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। कार चला रहे दलजीत की मौके पर मौत हो चुकी थी। घायल सरताज को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 

तेंदुए से भिड़ गया युवक: गन्ना छीलते वक्त किया थी हमला, चेहरा हुआ जख्मी, ऐसे बचाई अपनी जान

विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया मृतक दलजीत लखीमपुर में जिम चलाता था, जो अपनी कार से दिल्ली से वापस अपने घर लखीमपुर जा रहा था। हादसे के बाद दूसरा वाहन चालक लेकर फरार हो गया, जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

वृद्ध माता-पिता का इकलौता सहारा छिना

दलजीत सिंह करीब 10 साल से मेन रोड पर जिम का संचालन कर रहे थे। रविवार को जैसे ही दलजीत की हादसे में मौत की खबर मिली, उसके बाद लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं माता-पिता के पैरों तले मानो जमीन ही खिसक गई। दोनों बेसुध हो गए। 

बेटी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत: शराब पिलाकर काटा गला, सिर एक किमी दूर फेंका, 12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

मनजीत सिंह के इकलौते पुत्र दलजीत सिंह की असमय सड़क हादसे में मौत हो जाने से पूरा परिवार सदमे में हैं। दलजीत सिंह की मौत से माता-पिता, पत्नी और 10 वर्षीय पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल था। दलजीत के पिता मनजीत सिंह मेन रोड पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। वहीं पर पहली मंजिल पर दलजीत जिम चलाते थे। 
विज्ञापन

परिवार के साथ दलजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दलजीत का जिम भी अच्छा चल रहा था। अचानक सड़क हादसे में दलजीत की मौत होने से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर दलजीत के दोस्तों से लेकर परिवार व रिश्तेदार मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें