फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सजा दीवान

Mon, 29 Dec 2014 12:37 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ समापन के बाद दीवान सजा। इसमें अमृतसर से आए रागी जत्था भूपेंद्र सिंह, गोला के भाई बलजीत सिंह और महिताब सिंह भिंडर और हुजूरी रागी जत्था अनूप सिंह, करनैल सिंह ने अपने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

इस समागम में हजारों की संख्या में संगतों ने मत्था टेका और गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारों में अटूट लंगर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। कार्यक्रम में गुरुद्वारा अध्यक्ष कुलवंत सिंह खैरा, महामंत्री इंदरपाल सिंह राना और प्रबंध कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। संचालन मनमोहन सिंह भंडारी ने किया।
सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर स्त्री सेवा समिति ने राहगीरों को तहरी और मिठाइयों का वितरण किया। इस मौके पर हरजीत सिंह अजमानी, मनजीत कौर अजमानी, रतनजीत कौर छाबड़ा, मनजीत, जगजीत, गुरजीत, निर्मला, निशा, दलजीत, हैप्पी, सिम्मी चावला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें