फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षा से ही राष्ट्र रक्षा संभव

Mon, 16 Nov 2015 11:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के समीप ग्राम सैधरी में गोपाष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां गाय के महत्व पर चर्चा की गई तथा इसकी रक्षा पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

यहां आयोजित विचार गोष्ठी में विहिप के प्रांत सहमंत्री वेद सचान ने कहा कि गोरक्षा से राष्ट्र रक्षा संभव है। गो आधारित उद्योगों से हजारों परिवारों का पालन पोषण संभव है। गाय साक्षात चलता फिरता मंदिर है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे अवधेश गुप्ता ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसके शरीर में देवताओं का वाश माना जाता है। शिक्षाविद शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि गाय का गोबर कीटाणुनाशक है इसमें लक्ष्मी निवास करती है।
राजकिशोर पांडे प्रहरी ने कहा कि गोपाल श्रीकृष्ण की धरती से गोमांश का निर्यात एक राष्ट्रीय कलंक है। गो का प्रत्येक उत्पाद अत्यंत मूल्यवान है। उन्होंने बताया कि एक किलो गोबर की खाद से नैफेड पद्धति द्वारा 30 किलोग्राम जैविक खाद तैयार की जा सकती है। यहां उमेश मिश्रा ने कहा कि गोरक्षिणी सभा का उद्देश्य गो संरक्षण और गो संवर्धन है। विचार गोष्ठी में उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडे, राजकुमार शुक्ला, पीयूष शुक्ला, अनिल अमल, परशुराम मिश्रा, आशीष तिवारी, दुर्गा प्रसाद मिश्रा और महेश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें