फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जयकारों से गूंजे देवी मंदिर

Thu, 26 Mar 2015 06:50 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि की श्रद्धा के साथ उपासना की। देवी मंदिरों में बृहस्पतिवार को भी भारी भीड़ रही। लोगों ने कतारबद्ध होकर मां के दर्शन किए। संकटादेवी मंदिर में बुधवार रात को देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालु रातभर देवी गीतों पर भक्तिभाव से झूमते रहे। शहर के अन्य देवी मंदिरों में भी नवरात्र पूजा की धूम रही।
विज्ञापन

शहर के पौराणिक संकटादेवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी हो गया था। सूर्योदय तक मंदिर के गर्भगृह से मुख्य गेट तक दर्शनार्थियों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने मंदिर में स्थापित प्राचीन प्रतिमा की पूजा करने के साथ-साथ मंदिर में जागरण के लिए बने पंडाल में स्थापित भव्य देवी प्रतिमा की भी पूजा-अर्चना की। शाम को अनेक श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि का हवन किया। मंदिर पूरे दिन मां के जयकारों और घंटा, घड़ियाल की ध्वनि से गूंजता रहा।
शहर के शीतला देवी मंदिर, वंकटादेवी मंदिर और शहर के दूसरे देवी मंदिरों में दिन भर धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहा। वंकटा देवी मंदिर और भुइयां माता मंदिर में महिलाओं ने दिन भर भजन कीर्तन और रात में जागरण किया। शीतला देवी मंदिर में भी धार्मिक आयोजन हुए। पंजाबी कॉलोनी के सुंदरपुरम स्थित दुर्गा मंदिर में 29 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें