एक्साइज और जीएसटी टीम की छापामार कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही। टीम बुधवार की शाम वापस लौटते समय संपूर्णानगर के एक सुर्ती कारोबारी को भी साथ ले गई है। छापामार अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
मंगलवार की दोपहर को कई गाड़ियों से एक्साइज और जीएसटी की टीम पलिया पहुंची थी। टीम ने पटिहन रोड स्थित एक कारखाने में छापा मारा था। इस दौरान टीम ने सुर्ती से भरी एक पिकअप को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया था। इसके बाद टीम सीधे पटिहन रोड स्थित फैक्ट्री पर जा पहुंची थी। टीम ने स्टॉक आदि की जांच की। इस दौरान टीम ने किसी को कार्रवाई स्थल पर प्रवेश नहीं करने दिया था। दूसरे दिन भी टीम की कार्रवाई जारी रही। विभागीय अधिकारियों ने कारखाने में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के नाम और नंबर नोट किए। टीम की कार्रवाई शहर सहित पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी लेने पर एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि टीम देर शाम वापस लौट गई। उन्होंने बताया कि टीम अपने साथ संपूर्णानगर निवासी एक सुर्ती करोबारी को लेकर गई है।