फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखीमपुर खीरी में कांवड़ियों पर पथराव, एक युवक का सिर फूटा, पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया

Mon, 10 Aug 2026 10:33 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में रविवार देर रात कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव हुआ। इसमें एक कांवड़िया घायल हो गया। पुलिस ने आठ-नौ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायल कांवड़िये का उपचार करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर के खीरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात कांवड़ियों के जत्थे पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई। पथराव के दौरान एक कांवड़िया घायल हो गया। उसका सिर फूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने आठ-नौ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने प्रेसनोट जारी करते हुए बताया कि घटना एक मानसिक रूप से बीमार किशोर ने अंजाम दिया।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक गांव रुखिया से करीब 40-50 कांवड़िये रविवार रात नहर के पास स्थित माता मंदिर से जल भरकर लिलौटी नाथ मंदिर जलाभिषेक करने जा रहे थे। जैसे ही कांवड़ियों का जत्था जुलाहनपुरवा के पास पहुंचा। इसी दौरान अराजकतत्वों ने जत्थे पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से कांवड़ियों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया   
बताया जा रहा है कि पथराव में राजापुर निवासी कांवड़िया विकास के सिर में चोट लग गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो कुछ ही देर में सीओ विवेक तिवारी और सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले में आठ-नौ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि पथराव की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। प्रथम दृष्टया घटना एक मानसिक रूप से बीमार नाबालिग लड़के द्वारा की गई। फिर भी पुलिस अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें