फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैरिज हाॅल से दूल्हे के पिता का बैग चोरी

Fri, 05 Dec 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मरीज लॉन से दूल्हे के पिता का रुपयों से भरा हुआ बैग चोरी हो गया। एक अन्य घटना में एक दुकान के गल्ले से उचक्का हजारों रुपये लेकर चंपत हो गया।
विज्ञापन

पीड़ितों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एक घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है।
बहराइच के अवधेश कुमार दीक्षित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र की शादी गोला रोड स्थित हरिशगुन व पटेल मैरिज लाॅन में थी।
द्वाराचार के दौरान अचानक उनका बैग गायब हो गया। बैग में 19 ग्राम का सोने का हार, 15 हजार से अधिक की नकदी थी। काफी तलाश के बाद जब बैग नहीं मिला तो पीड़ित ने 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उचक्के की तलाश कर रही है।
कचहरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के नीचे स्लीप वैल शोरूम में मास्क लगाए एक युवक दाखिल हुआ। ग्राहक बनकर आए उचक्के ने दुकानदार को बातों में फंसा लिया। जैसे ही दुकानदार की नजर हटी, उचक्के ने गुल्लक में रखे 25,510 रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

युवक के जाने पर दुकानदार ने गल्ला देखा तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन दुकानदार संजय ने लगे सीसीटीवी की चेक किया तो युवक गल्ले से रुपये निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे के फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

इमली चौराहे के पास मैगी आइसक्रीम पार्लर से भी वही मास्क पहने उचक्का दुकान के गल्ले से छह हजार पांच सौ रुपये उड़ा ले गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें