फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हनुमान जन्मोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा, रूट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हनुमान जन्मोत्सव पर मंगलवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में एक लाख से अधिक हनुमान भक्त रहेंगे। इस दौरान रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन

श्री हनुमान जन्मोत्सव सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम संयोजक राजू अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष 23 अप्रैल को सुबह छह बजे सुभाष पार्क से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो ओवरब्रिज, एलआरपी चौराहा होते हुए करीब 10 किलोमीटर गुलरीपुरवा स्थित मंदिर तक जाएगी। जहां हनुमानजी की भव्य आरती होगी। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगी। शहर के अलावा जनपद के अन्य हिस्सों में भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

यातायात व्यवस्था
1. एलआरपी चौराहे से सीतापुर रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रातः चार बजे से प्रतिबंधित रहेगा।
2. एलआरपी चौराहे से सीतापुर व लखनऊ दिशा की ओर जाने वाले वाहन छाउछ चौराहे से बेहजम होते हुए ओयल कस्बे से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
3. ओयल कस्बा स्थित बेहजम तिराहे से एलआरपी चौराहे की ओर सभी वाहन प्रतिबंध रहेगा।
4. लखीमपुर, बहराइच, गोला जाने वाले वाहन बेहजम तिराहे से बेहजम, छाउछ चौराहा होते हुए गुजरेंगे।
5. संकटा देवी चौराहा से ओवरब्रिज होते हुए एलआरपी की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
6. संकटा देवी चौराहे से एलआरपी की ओर जाने वाले वाहन कृष्णा टॉकीज, पं. दीनदयाल चौराहा, बरगद तिराहा, छाउछ चौराहा होते हुए निकलेंगे।
7. सैधरी बाइपास मोड़ से बड़े वाहनों का आवागमन मेला मैदान की ओर प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन बाइपास से पं. दीनदयाल चौराहा, बरगद तिराहा होते हुए निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

8. मेला मैदान बस अड्डे से चलने वाली बसें मेला मैदान तक आ सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें