लखीमपुर खीरी। करीब दो महीने पहले भाई की मौत से आहत एक बहन ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना मिलने पर परिजनों ने किशोरी को निघासन सीएचसी में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना सिंगाही के ग्राम सिंगहा निवासी विनोद का पुत्र अफजल (18) की बीमारी के चलते दो महीने पहले मौत हो गई थी। भाई की मौत का सबसे ज्यादा सदमा उसकी बहन आसमीन (15) को लगा। भाई फैजल ने बताया कि भाई की मौत होने के बाद से बहन ने काफी दिनों तक खाना नहीं खाया था। घर के अन्य सदस्यों के समझाने के बाद आसमीन मानी थी लेकिन अंदर-अंदर उसे मौत का सदमा खाए जा रहा था।
शनिवार की सुबह किसी समय आसमीन ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में आसमीन का इलाज चल रहा था कि देर शाम उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।