फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों से मांगा गया खर्च का ब्योरा

Sat, 04 Apr 2015 06:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 995 ग्राम पंचायतों में ग्राम निधि से खर्च की गई धनराशि का ब्योरा तलब किया गया है। जिला पंचायत राज विभाग ने सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों को पत्र भेजकर परिसंपत्तियों के रखरखाव और स्वच्छता के लिए खर्च की गई रकम का ब्योरा देने को कहा है। इससे यह पता चलेगा कि किन-किन ग्राम पंचायतों में कितना खर्च किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला पंचायत राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त के मद में परिसंपत्तियों के रखरखाव के लिए सालाना बजट दिया जाता है। इसी तरह 13वें वित्त आयोग से ग्राम पंचायतों में स्वच्छता जैसे नाली, खडंजा निर्माण, सफाई, पथ प्रकाश आदि के मद में बजट दिया जाता है। डीपीआरओ योगेंद्र कटियार ने बताया कि वित्तीय वर्ष खत्म होने पर सभी ग्राम पंचायतों में अलग-अलग कार्यों पर खर्च की गई धनराशि का उपभोग प्रमाण-पत्र मांगा गया है। इससे यह पता चलेगा कि ग्राम पंचायतों में दोनों मदों से कितना बजट खर्च किया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से ग्राम पंचायत सचिवों को भेजे गए पत्र में उन्हें 20 अप्रैल तक का समय दिया गया है। जिससे ग्राम पंचायतों में हुए खर्च का उपभोग प्रमाण-पत्र  डीपीआरओ दफ्तर में जमा कराया जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें