सदर ब्लॉक में काला फीता बांधकर नई व्यवस्था का विरोध करते सचिव। स्रोत : संगठन
- फोटो : विशेषरगंज मेले में लगा झूला।
लखीमपुर खीरी। ऑनलाइन उपस्थिति, मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों थापे जाने के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया है। सभी कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर इस नई व्यवस्था का विरोध जताया।
ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति विकास खंड लखीमपुर के बैनर तले ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर सरकार से फैसले को वापस लेने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। यह विरोध जनपद भर में जारी है। कर्मचारियों ने कहा कि उनके खुद के काम अधिक होते, फिर भी उनको अन्य विभागों के कार्योें में लगा दिया जाता। गांव में नेटवर्क की समस्या रहती है। काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करने वाले विजय शर्मा, अभिनव पटेल, हिमांशु बाजपेई, विवेक गुप्ता, अंकुर श्रीवास्तव, अनामिका वर्मा, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।