फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: काली पट्टी बांधकर साइकिल से पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी

Wed, 10 Dec 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ब्लाक कार्यालय साइकिल से पहुंचें आंदोलन रत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
पसगवां। ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन जारी रखा। ऑनलाइन उपस्थिति और गैर पंचायत सचिव के कार्यों के विरोध में मंगलवार को काली पट्टी बांधकर साइकिल से ब्लाॅक कार्यालय पहुंचे और बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन

साइकिल से पहुंचने वाले आंदोलनकारियों में कुणाल गुप्ता, कुलदीप राठौर, रोहित कुमार, सुधीर शुक्ला, कौशल किशोर, पुष्पेंद्र वर्मा, पुष्पेंद्र मिश्रा, ज्ञानेंद्र प्रताप, धीरेंद्र कुमार, विवेक सिन्हा, नसीम खान, अंबेश वर्मा और सरोज वर्मा आदि शामिल रहे।
खीरी टाउन में ब्लाॅक नकहा में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति एवं ग्राम सचिवों से लिए जा रहे गैर विभागीय कार्यों के विरोध में दसवें दिन भी शांतिपूर्वक विरोध जताया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने विरोध में साइकिल चलाते हुए ऑफिस गए। इस मौके पर सचिव शशि शेखर मिश्र, सतवीर राना, सर्वेशकुमार, प्रिया वर्मा, पूजा वर्मा, राहुल सिंह, आशुतोष वर्मा, अंजलि भास्कर, नेहा पांडे, मनीष सिंह, सोनू वर्मा, सुधीर कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
मोहम्मदी में ग्राम विकास अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि वे लोग साइकिल से क्षेत्र भ्रमण के लिए मजबूर हैं। इस दौरान विकासखंड के सचिव सौरभ प्रकाश सिंह, सौरभ चौधरी, दिलीप कुमार, राहुल राज, मनोज यादव, मोहित मिश्रा, अशोक त्रिपाठी और सचिन कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें