शहर के जीपीएस ओपेन हार्ट पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक सरिता त्रिवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। बच्चों ने मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किए। इसके अलावा शेखचिल्ली, राष्ट्रीय एकता, टीचर, शिक्षा प्रणाली और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि पर नाटक मंचन किया गया। संदेश आते हैं गीत बहुत पसंद किया गया। अजय मिश्र, कृति कश्यप, नेहा कश्यप सहित सभी शिक्षकों ने सहयोग दिया।