दिन बहुरे: पहले सांसद फिर विधायक पहुंचे गोसदन
मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप ने किया एलान
जिले के एकमात्र राजकीय गोसदन दिलावरपुर (बरवर) के दिन बहुरने लगे हैं। बीस दिनों के भीतर सांसद रेखा वर्मा और मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अलग-अलग दो बार भ्रमण कर गोसदन की व्यवस्था दुरुस्त करने की ठान ली है। सांसद और विधायक ने पशुओं के चारे और पानी की व्यवस्था कर दी है।
अमर उजाला में चार अप्रैल को पेज-6 पर छपी खबर सीएम साहब, सरकारी गोसदन में भूख-प्यास से तड़प रहा गोवंश की खबर को पढ़कर सबसे पहले मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह यहां पहुंचे थे और पशुओं के लिए चारा और पानी की व्यवस्था करने का बीड़ा उठाया। इसके बाद धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने भी गोसदन का भ्रमण किया। बीस दिनों के भीतर दूसरी बार सांसद धौरहरा रेखा वर्मा गोसदन पहुंची और पशुओं के चारे-पानी का इंतजाम किया। वहीं रविवार को विधायक लोकेंद्र प्रताप भी गोसदन पहुंच गए। विधायक के साथ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तरुण कुमार तिवारी भी रहे। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने घोषणा की कि वह अपनी पहली विधायक निधि से कुछ अंश राजकीय गो सदन को देंगे। साथ ही गो सदन की तस्वीर बदलने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ताकार धनराशि की व्यवस्था कराएंगे। उधर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तरुण कुमार तिवारी ने वताया की पेयजल की आपूर्ति के लिये हैंडपंप चालू करा दिया गया है। समर सिविल के लिये बोरिंग कराई जा रही है। जनरेटर और 10 क्विंटल भूसे का प्रबंध किया जा चुका है। विधायक के साथ विजय शुक्ला रिंकू, आनंद गुप्ता, डीके गुप्ता आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।