फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस आज रहेगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गोरखपुर से चलकर मैलानी जाने वाली ट्रेन संख्या 15009 गोरखपुर एक्सप्रेस आज यानी सोमवार को निरस्त रहेगी। वहीं मैलानी से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 15010 भी सोमवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गोंडा-बुढ़वल खंड पर तीसरी लाइन निर्माण के चलते गोंडा कचहरी एवं करनैलगंज रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के लिए यह ट्रेन एक दिन के लिए निरस्त की गई है। गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना गोरखपुर रेलवे स्टेशन रात 10.20 बजे चलती है, जो अगले दिन लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर 10.19 बजे और मैलानी 11:30 बजे पहुंचती है। ट्रेन निरस्त होने की वजह से रविवार को यह ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से नहीं चली। वहीं मैलानी रेलवे स्टेशन से रोजाना शाम 6:05 बजे चलने वाली ट्रेन संख्या 15010 भी आज सोमवार को नहीं चलेगी।

रेलवे परिसर में कीचड़ होने से यात्री परेशान

रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। निर्माण कार्यों के चलते परिसर में कई जगह खोदाई की गई है। शनिवार और रविवार को बारिश होने की वजह से रेलवे परिसर में कीचड़ हो गया, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वहीं प्लेटफार्म पर पड़े टिनशेड कई जगह से टपकने की वजह से अव्यवस्थाएं नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें