फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक बाइक पर सवार पूरा परिवार हुआ खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। रविवार को गुलौलाबाद के पास हुए हादसे में मारे गए एक ही परिवार के तीन लोगों के मामले में जहां पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मृतक पंकज की मां और बेटे की मौत के बाद अब परिवार में सिर्फ पत्नी व छह साल का छोटा बेटा ही बचा है। गनीमत रही की पंकज की पत्नी और बेटा पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे थे, जिसे पंकज का भाई चला रहा था। पंकज की बाइक से करीब तीन किमी की दूरी होने की वजह से उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

रविवार की शाम पंकज अपनी तहेरी बहन की शादी में नीमगांव थाने के भूपतिपुर गांव जा रहा था कि इसी बीच किसी निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार पंकज, उसकी मां रामगुनी और बेटे शानू को निजी बस रौंदती चली गई। जानकारी के मुताबिक- पंकज की तहेरी बहन नीलम की शादी रविवार को होनी थी, लेकिन पहले ही उनके घर में तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया।
बताया गया कि भूपतिपुर निवासी नीलम की शादी हरदोई जिला के गोपामऊ निवासी पवन के साथ होनी थी। देर शाम बरात पहुंचती, इससे पहले ही पूरे परिवार के लिए दर्दनाक खबर आ गई। निजी बस की टक्कर से पंकज का हंसता खेलता परिवार बर्बाद हो गया। उधर, परिवार में शादी की खुशियां मातमी सन्नाटे में पसर गईं। हादसे के बाद जहां पंकज के बेटे शिवांशु के सर से पिता का साया उठ गया तो वहीं पत्नी शालिनी शर्मा का सुहाग उजड़ गया। पंकज की मौत के बाद अब घर कौन संभालेगा, इसको लेकर पूरा परिवार और रिश्तेदार चिंता में हैं।
विज्ञापन


सूना रह गया दूल्हा-दूल्हन का स्टेज, अब केवल होगी रस्म अदायगी
सिकंदराबाद। भूपतिपुर गांव में जहां बरात के स्वागत को लेकर तैयारियां की जा रहीं थीं। बरातियों के आने का इंतजार किया जा रहा था। जयमाल कार्यक्रम होना था, लेकिन शाम छह बजे के करीब पूरे परिवार के लिए दुखद और दर्दनाक खबर आई। हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत के बाद खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। फूलों से सजाया गया स्टेज सूना हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद दुल्हन के घर चीख पुकार मच गई। उधर, मृतक पंकज के चचेरे भाई ने मनोज ने बताया कि बहन नीलम भी हादसे के बाद से काफी दुखी है। भाई मनोज ने बताया कि घटना से सभी स्तब्ध हैं। बरात तो आएगी, लेकिन अब रस्म अदायगी ही की जाएगी।

करीब 25 साल से ननिहाल में रह रहा था मृतक पंकज का परिवार
नीमगांव के भूपतिपुर निवासी पंकज अपने पिता जगदीश प्रसाद की मौत के बाद 25 साल पहले अपने परिवार के साथ भूपतिपुर से ननिहाल गौरियाकलां जिला सीतापुर रहने चले गए थे। पंकज ननिहाल से ही शादी समारोह में शामिल होने के चलते भूपतिपुर पहुंच रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ है।

कार पेंटर का काम कर परिवार का कर रहा था भरण पोषण
मृतक पंकज के परिवार में पत्नी और उसके दो बेटे थे। पंकज कार पेंटर का काम कर रहा था, इससे होने वाली आय से ही परिवार का भरणपोषण होता था। भूमिहीन पंकज की मौत होने के बाद अब परिवार का भरण पोषण किस तरह से होगा यह सवाल सभी के जुबान पर गूंज रहा था। मृतक पंकज के भाई राजकुमार ने बताया कि तहरीर दे दी गई है। पुलिस लिखा पढ़ी करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें