फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर हार्डवेयर की दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। संपूर्णानगर रोड स्थित एक कंप्यूटर हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का माल चुरा ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरा, लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब मालिक ने दुकान खोली तो उसे चोरी का पता चला। दुकान स्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस नहीं आई। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

पलिया की संपूर्णानगर रोड पर गोल्डन कांप्लेक्स में हिंद इंटरप्राइजेज के नाम से मनजिंदर और देवेंद्र सिंह की कंप्यूटर संबंधित सामान की दुकान है। बीती रात चोरों ने मौका पाकर दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया। दुकान के अंदर रखे लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरे, मॉनीटर व अन्य महंगे कंप्यूटर के पार्ट्स पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकान स्वामी दुकान खोलने आए तो उन्हें दुकान का सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी हुई।
दुकान स्वामी के मुताबिक लगभग साढ़े 17 लाख रुपये का सामान व नकदी चोरी हुई है। सूचना पुलिस को दी गई है। बता दें कि जिस दुकान में चोरी हुई है उसके सामने थोड़ी दूरी पर एसडीएम आवास बना हुआ है और पुलिस भी लगातार गश्त करती है, लेकिन उसके बाद भी चोर वारदात को अंजाम दे गए और किसी को कुछ नहीं पता चल सका। वहीं पुलिस को सूचना दे दी गई, मगर रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।
विज्ञापन

गेट का ताला तोड़कर पीएचसी में चोरी
चंदनचौकी। चोरों ने रविवार रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया में गेट का ताला तोड़कर बैट्री चोरी कर ली। सूचना पुलिस को दी गई है। प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद राना ने बताया कि आरोग्य मेले वाले दिन तक यहां डॉक्टर नहीं आते हैं, जिससे थारू क्षेत्र के लोगों को मजबूरी में झोलाछाप के पास जाकर इलाज कराना पड़ता है। उधर, इससे पहले भी बीते माह में चोर सोलर लाइट का बैट्री चोरी कर चुके हैं।
स्कूल का ताला तोड़कर सामान चोरी
धौरहरा। ब्लाक ईसानगर के प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोर ताला तोड़कर बच्चों के जूते, 2.65 क्विंटल गेहूं-चावल और बच्चों के बैठने की दरी आदि चुरा ले गए। प्रधानाचार्य आलोक रंजन तिवारी ने बताया कि जब वह स्कूल पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा मिला और सारा सामान गायब था। उच्चाधिकारियों को सूचना देकर पुलिस को तहरीर दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें