धनगढ़ी/नेपाल। गौरीफंटा व बसही क्षेत्र से धनगढ़ी और महेंद्रनगर लाया जा रहा करीब साढ़े 19 लाख रुपये का कपड़ा, हार्डवेयर समेत अन्य माल नेपाल पुलिस ने बरामद किया है।
कैलाली डीएसपी कुलदीप चंद ने बताया कि धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड तीन से 11 लाख चार हजार का साड़ी, धोती, लेडीज सूट, कपड़ा, मोटर पार्ट्स बरामद किए। वार्ड चार ओमशांति टोल से करीब 91 हजार का कपड़ा बरामद हुआ। भजनी नगर पालिका के वार्ड पांच से एक बाइक समेत दो लाख 71 हजार रुपये का कपड़ा बरामद किया।
उधर, कंचनपुर एसपी कमल थापा ने बताया कि भीमदत्त नगर पालिका से चार लाख 75 हजार का बिजली सामान, कपड़ा, किराना आदि माल बरामद किया है। कुल 19 लाख 41 हजार का माल बरामद हुआ है। संवाद