धनगढ़ी (नेपाल)। भारत से तस्करी कर अवैध मार्गों से नेपाल ले जाया गया भारी मात्रा में माल नेपाल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से बरामद किया है।
कंचनपुर जिला पुलिस के एसपी कमल थापा ने बताया कि महेंद्रनगर पुलिस की टीम ने जिले के भीमदत्त नगर पालिका के वार्ड चार में भारत से भारतीय नंबर की कार में तस्करी कर लाया गया हार्डवेयर व स्टेशनरी का माल बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दूसरी तरफ धनगढ़ी के डीएसपी कुलदीप चंद ने बताया कि वार्ड 12 व वार्ड तीन से पुलिस ने पर्दा, लेडीज सूट, कुर्ती, मोबाइल हेडफोन, मिनी स्पीकर व किराना का माल बरामद कर दो नेपाली महिला कैरियर को भी पकड़ा है। दोनों जगह बरामद माल, कार का 9 लाख 32 हजार रुपये का सीजर बनाकर नेपाल कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद