फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा की नमाज में खुशहाली की दुआ

Fri, 01 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
namaz - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- जिले भर में मस्जिदों के पास रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

- अलविदा के लिए दिन भर मस्जिदों में रही रौनक
अमन और मुल्क में खुशहाली की दुआ के साथ जिलेभर में अलविदा की नमाज मस्जिदों में अदा की गई। मस्जिदों के पेश इमाम ने रोजेदारों को अलविदा की नमाज अदा कराई। अलविदा के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। नमाजियों की बड़ी संख्या के कारण मस्जिदों में जगह कम पड़ गई तो लोगों ने मस्जिद के सामने सड़कों पर नमाज अदा की। इसके चलते नमाज के वक्त मस्जिदों के दोनों तरफ सड़क पर आवागमन रोक दिया गया। 
शहर में थरवरनगंज स्थित जामा मस्जिद के अलावा, मीनार मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, कचहरी मस्जिद, हाथीपुर, नौरंगाबाद, हिदायतनगर, प्यारेपुर, ईदगाह, महराजनगर, नईबस्ती आदि मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज अदा की और मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी। अलविदा की नमाज के दौरान जिलेभर में शांति रही। अलविदा के चलते मस्जिदों के आसपास सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। 
विज्ञापन

खीरी टाउन। दो दर्जन से अधिक मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। शाही किले की मस्जिद, झंडे वाली मस्जिद, रहमत अली की मस्जिद दरगाह वाली मस्जिद में भारी तादाद में नमाजी पहुंचे।
मितौली। कस्बा सहित कस्ता, दतेली, पियराग्रंट, बीरमपुर, निमचेनी, पहाड़ा आदि मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गयी। इस मौके पर सीओ मितौली मिथिलेश दीक्षित, थाना प्रभारी रामकुमार गश्त पर रहे। 
ओयल। नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने अलविदा की नमाज अदा की। नमाज से लौटे नमाजियों ने बाहर खड़े दीन दुखियों को जकात के साथ दुआएं दीं।   
बांकेगंज। कस्बा सहित क्षेत्र की मस्जिदों में चौथे जुमे को मस्जिदों में अलविदा की नमाज के लिए नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोजेदारों ने निश्चित समय पर मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की। गुलाबनगर, झाऊपुर, उदयपुर मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही।
गोला गोकर्णनाथ। मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा कर मुल्क और आवाम की खुशहाली की दुआ मांगी। जामा मस्जिद में मुफ्ती ताहिर अंसारी, नूरी मस्जिद में मौलाना आसिफ अली कादरी, रजा मस्जिद नीची भूड़ में मौलाना गुलाम नबी खां, गौसिया मस्जिद में मौलाना हसनरजा बिलाली मस्जिद में हाफिज फारूक ने नमाज अदा कराई। 
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के सरकारगढ़, रोशननगर, परेली, वनबुधेली, मुरादपुर, दलेती, अहमदनगर, छितौनियां, धिरावां, घरथनियां, हैदराबाद, गनेशपुर, नयागांव, चांदामऊ आदि की मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। अल्लीपुर के मदरसे में अलविदा की नमाज पुलिस और पीएसी की कड़ी निगरानी में पढ़ी गई।
बिजुआ। मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। वहीं अलविदा की नमाज को देखते हुए इलाके की सभी मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही।
मोहम्मदी। मोहम्मदी की जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना असजद सिद्दीकी, शुक्लापुर की शिया मस्जिद में मौलाना सैय्यद सलमान हुसैन नकवी ने अलविदा की नमाज अदा कराई। इसके अलावा कस्बे के हुसैनिया इदारा, मियांवाली मस्जिद और पूर्वी लखपेड़ा की कई मस्जिदों में अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न हुई।
अमीरनगर में औलिया मस्जिद में पेशे इमाम सिराज खां, धुरहा में नफीस खां, ढाका में मुजीबुद्दीन, गरदहा में अब्दुल रकीब खां, मुजफ्फरपुर में मौलाना ताहिर खां, रसूलपुर में हमीद खां, देवरिया में नाजिम खां, छेड़ीपुर में मौलाना हनीफ खां ने नमाज अदा कराई।
सिकंद्राबाद। अमेठी मस्जिद में मौलाना हफीज ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा सिकंद्राबाद, रहमतपुर, रोशननगर, सेहरुआ, नीमगांव, रायपुर, बेल्हारी की मस्जिदों में नमाज अदा की।
विज्ञापन

पलियाकलां। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआएं की गईं। नूरी जामा मस्जिद, जामा मस्जिद, माहीगिरान मस्जिद, गौसिया मस्जिद आदि में नमाज पढ़ाई गई। नमाज के समय बारिश हो रही थी लेकिन इसका कोई असर नमाजियों पर नहीं दिखाई दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें