फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोंडा-बहराइच बस को नहीं मिल रहीं सवारियां, संचालन पर संकट

Sat, 25 Oct 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर से बहराइच-गोंडा के लिए एक माह पूर्व शुरू की गई रोडवेज बस को वापसी में पर्याप्त सवारियां नहीं मिल रही हैं। ऐसे में बस के संचालन पर संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन


लखीमपुर डिपो को दो माह पहले परिवहन निगम की 12 बसें मिली थीं। निगम की यह बसें लखनऊ, दिल्ली, सीतापुर, संपूर्णानगर आदि मार्गों पर संचालित हैं। नई बसें मिलने पर कई नए मार्ग भी बनाए गए, जिसमें एक लखीमपुर से बहराइच-गोंडा के लिए भी बस शुरू की गई। इस रूट पर पहले कोई बस संचालित नहीं थी।
लखीमपुर से सुबह सात बजे गोंडा के लिए बस रवाना होती है। लखीमपुर से ठीकठाक सवारियां मिल जाती हैं, लेकिन वापसी में बहुत कम ही सवारी चढ़ती हैं। इस बस का 50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर आ रहा है, जबकि 60 प्रतिशत तक होना चाहिए।
विज्ञापन

एआरएम गीता सिंह ने बताया कि गोंडा से दिल्ली तक तमाम डिपो की बसें संचालित हैं, जो लखीमपुर होते हुए निकलती हैं। इस वजह से लखीमपुर डिपो को सवारियां कम मिल रही है। लोड फैक्टर कम होने से आय प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें