फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमतीः ऋषि पाराशरनाथ आश्रम मढ़ियाघाट में घाटों का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज/पसगवां। विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नयागांव में ऋषि पाराशर नाथ आश्रम मढ़ियाघाट में मनरेगा योजना के तहत गोमती नदी, घाटों और मार्गों का कायाकल्प कराया जा रहा है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अमित सिंह के निर्देशन में गोमती नदी को अविरल और निर्मल बनाने के लिए वृह्द स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। तकनीकी सहायक संतोष कुमार सिंह और वीडीओ सौरभ चौधरी ने बताया कि मढ़ियाघाट में पुराने घाटों की मरम्मत और नए घाटों को निर्माण कराया जा रहा है । नदी घाट से मंदिर के दो रास्तों पर 95 मीटर इंटरलॉकिंग डाली जा रही है ।मंदिर के निकट नदी में कटान स्थल पर बालू भरी बोरियां लगाई जा रही है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सौरभ चौधरी ने बताया कि गोमती नदी के किनारे पौधरोपण कराया जाएगा । एपीओ मधुर गुप्ता ने बताया कि नयागांव मढ़िया में नदी सफाई के लिए 8.43 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है, जिससे कार्य कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें