फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अयोध्या के गोलू बाबा ने पंजाब के बिल्ला पहलवान को हराकर जीता खिताब

Wed, 13 May 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लखीमपुर की महिला पहलवान अनन्या को सम्मानित करते हुए अतिथि। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
फरधान (लखीमपुर खीरी)। कस्बे के मैदान पर चल रही कुश्ती के फाइनल में अयोध्या के गोलू बाबा ने पंजाब के बिल्ला पहलवान को हराकर फाइनल का खिताब जीता। दंगल में द्वितीय स्थान जम्मू के रिजवान गनी और तीसरा स्थान राजस्थान के पहलवान ठाकुर जल्लाद सिंह का था। सभी विजयी पहलवानों को मेडल और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


फरधान थाना के गेट सामने खाली पड़े मैदान में दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया। इस दंगल में विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया।
दूसरे दिन दंगल रात नौ बजे तक फाइनल मुकाबला चला। इस दंगल में पुरुष पहलवानों में अयोध्या से गोलू बाबा पहलवान और पंजाब के पहलवान बिल्ला के बीच फाइनल खिताब के लिए भिड़ंत हुई। इसमें गोलू बाबा ने निर्धारित समय से पहले ही बिल्ला पहलवान को चित करके फाइनल का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

महिला पहलवानों में दिल्ली से आईं बाबी उर्फ सोनिया पहलवान विजयी रहीं। दूसरा स्थान लखीमपुर पहलवान अनन्या और गाजियाबाद की बंटी के बीच बराबरी रही। तीसरा स्थान बनारस की प्रीति पहलवान ने हासिल किया। सभी पहलवानों को कार्यक्रम में आए अतिथियों जिला पंचायत सदस्य याशीन अली, जितेंद्र वर्मा, बालमुकुंद दीक्षित आदि लोगों ने पहलवानों को ट्राॅफी, मेडल, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जितेंद्र वर्मा ने याशीन अली और बालमुकुंद दीक्षित को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामेंद्र वर्मा, दिलीप वर्मा, आनंद कुमार शुक्ला, अंकुर बाजपेई, संदीप वर्मा, शरद सिंह, राम सरन, वीरपाल सिंह मौजूद रहे।

लखीमपुर की महिला पहलवान अनन्या को सम्मानित करते हुए अतिथि। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें