फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ कॉलेजों के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट

Sun, 04 Jan 2015 11:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2014-15 में विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना था, जिसके बाद डीआईओएस को डेटा फारवर्ड करना था। इस प्रक्रिया में नौ कॉलेजों के विद्यार्थियों का डेटा जिला समाज कल्याण विभाग को नहीं मिल सका है, जबकि समय सीमा समाप्त होने के बाद फारवर्डिंग डेटा को डिजीटल लॉक किया जा चुका है। अब डीआईओएस ने डिजीटल लॉक खोलने की मांग की है।
विज्ञापन


शहर के वाईडी डिग्री कॉलेज, अनंतराम इंटर कॉलेज लखीमपुर, नालंदा पब्लिक शिक्षा निकेतन बनकागांव, मूलाराम स्मारक महाविद्यालय भीखमपुर, केशव कमला महाविद्यालय महरिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय मुरादनगर, उस्मानी डिग्री कॉलेज महेवागंज, राजकीय महाविद्यालय पलिया और सीजीएन पीजी कॉलेज गोला गोकर्णनाथ के हजारों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलने में विभागीय उदासीनता परेशानी का सबब बन सकती है।

 इन विद्यालयों का डेटा एनआईसी की वेबसाइट में डीआईओएस द्वारा फारवर्ड नहीं किया गया है। जबकि 31 दिसंबर 2014 को आनलाइन डेटा को डिजीटल लाक किया जा चुका है। ऐसे में डीआईओएस अशोक कुमार के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं। तो वहीं हजारों विद्यालयों की छात्रवृत्ति पर संकट के बादल छा गए हैं।
विज्ञापन

000
अंतिम तिथि बीत जाने के बाद संबंधित विभाग ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी थी। प्रकरण से डीएम को अवगत कराया गया है। अब निदेशालय से मिले निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

- रणजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें