फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोलाः पत्नी को चुनाव लड़ाने पर वारिस अली सपा से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला नगर निकाय चुनाव में पत्नी को निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष वारिस अली अंसारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने बताया कि गोला नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर अशोक वर्मा पार्टी से प्रत्याशी हैं। निवर्तमान नगराध्यक्ष वारिस अली अंसारी पार्टी विरोधी कृत्य करते हुए अपनी पत्नी को चुनाव लड़ा रहे हैं। यह अनुशासनहीनता है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण वारिस अली अंसारी को निष्कासित किया जाता है।
वहीं वारिस अली का कहना है कि उन्होंने पार्टी की निस्वार्थ सेवा की है। पार्टी के प्रति किए गए उनके त्याग की हर बार अनदेखी की गई है। इसलिए वह पत्नी को निर्दलीय चुनाव लड़ा रहे हैं। यह उनका मौलिक अधिकार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें