फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला कॉरिडोर : तीन ठेकेदारों पर 3.35 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

Fri, 09 Jan 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। गोला गोकर्णनाथ स्थित प्राचीन शिव मंदिर को पर्यटन मानचित्र पर चमकाने की योजना पर ठेकेदारों की सुस्ती भारी पड़ रही है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जांच समिति के तकनीकी परीक्षण के बाद तीन ठेकेदारों पर 3.35 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) यूनिट-14, लखनऊ की ओर से यह कार्य कराया जा रहा है। इसकी समयसीमा 15 मार्च, 2026 है लेकिन काम की रफ्तार धीमी होने से यह तय समय पर होना मुश्किल है। जांच में पाया गया कि अनुबंध की शर्तों के अनुसार पहले ठेकेदारों पर 10 प्रतिशत तक जुर्माना प्रस्तावित किया गया था। इसके बाद यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक ने प्रस्तुत स्पष्टीकरण का तकनीकी परीक्षण लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड से कराया गया।
अधिशासी अभियंता की आख्या में अनुबंध संख्या 109 (मेसर्स रीना सिंह) पर आठ प्रतिशत यानी लगभग 1.45 करोड़ रुपये, अनुबंध संख्या 110 (मेसर्स नारायन एसोसिएट्स) पर छह प्रतिशत यानी लगभग 1.04 करोड़ रुपये तथा अनुबंध संख्या 111 (मेसर्स नारायन एसोसिएट्स) पर पांच प्रतिशत यानी लगभग 86 लाख रुपये का लिक्विडेटेड डैमेज अधिरोपित किया जाना बताया गया।
विज्ञापन

इधर, गोलागोकर्ण नाथ शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों का आगमन होता है। यदि निर्माण कार्य श्रावण मास से पहले पूरा नहीं होता है, तो दिक्कतें हो सकती हैं। डीएम ने उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग को पत्र लिखा है कि कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को भुगतान करते समय 3.35 करोड़ रुपये जुर्माना राशि काटकर भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें