गोंडा-बढनी खंड पर अमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद अब इस रेल खंड के गोंडा में कनेक्शन प्रदान करने के लिए गोंडा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होना है। इसके चलते मैलानी से गोंडा की ओर जाने वाली मीटर गेज की ट्रेनें 12 जुलाई से बहराइच तक ही जाएंगी।
जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ आलोक कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक इज्जतनगर-गोंडा 15316 गोकुल एक्सप्रेस 15 जुलाई तक बहराइच तक ही जाएगी। इसी प्रकार गोंडा-इज्जतनगर 15315 गोकुल एक्सप्रेस 13 जुलाई से 16 जुलाई तक गोंडा के बजाय बहराइच से प्रस्थान करेगी। मैलानी-गोंडा 52260, पैसेंजर 12 से 15 जुलाई तक मैलानी-बहराइच के बीच संचालित होगी। 52253 गोंडा-मैलानी पैसेंजर 13 से 16 जुलाई तक बहराइच से चलेगी। 52254 मैलानी-गोंडा पैसेंजर 13 से 16 जुलाई तक गोंडा के बजाए बहराइच तक ही जाएगी। यह वैकल्पिक व्यवस्था है। इसके बाद सभी ट्रेनें पूर्ववत चलेंगी।