फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बकरीद से पहले बकरों की बाजार में बढ़ी रौनक

Tue, 26 May 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
थरवरनगंज में बकरों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। कुर्बानी के लिए मुस्लिम समाज के लोग बकरों की खरीदारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

बकरीद से पहले शहर के मोहल्ला थरवरनगंज में बकरों की बड़ी बाजार सज गई है, जहां सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।
बाजार में शहर ही नहीं, गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग बकरे खरीदने पहुंच रहे हैं। वहीं ग्रामीण अपने घरों में पाले गए बकरे बिक्री के लिए लेकर आए हैं। बाजार में हर नस्ल और अलग-अलग कीमत के बकरे मौजूद हैं। सामान्य बकरे आठ हजार रुपये से लेकर 32 हजार रुपये तक बिक रहे हैं, जबकि कुछ खास नस्ल और बड़े आकार के बकरों की कीमत 55 हजार रुपये तक पहुंच गई है।
महेवागंज, रजागंज, खीरी, ओयल, सिंघनिया, बड़ागांव, बेहजम और कस्ता समेत कई क्षेत्रों से आए इलियास, रमेश, शाहनवाज, मुन्ने और सुनील ने बताया कि अधिकांश बकरे उनके घरों में पाले गए हैं। उनका कहना है कि इन जानवरों से लगाव होने के बावजूद बकरीद पर कुर्बानी के लिए इन्हें बेचना धार्मिक परंपरा का हिस्सा माना जाता है। कुछ लोगों ने घरेलू जरूरतों और खर्च के चलते भी बकरों की बिक्री की है।
विज्ञापन

बाजार में इस समय स्वस्थ और आकर्षक नस्ल के बकरों की सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है। खरीदार मोलभाव के साथ अपनी पसंद के बकरे खरीद रहे हैं, जिससे बाजार में रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन

-
बकरीद की नमाज का वक्त मुकर्रर

मैलानी/अमीरनगर। बृहस्पतिवार को होने वाली बकरीद की नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया गया है। मेन मार्केट की जामा मस्जिद के पेश इमाम अब्दुल कादिर ने बताया कि ईदगाह में सुबह सवा आठ बजे नमाज अदा की जाएगी। मैलानी गांव स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज तकीउद्दीन ने बताया कि मस्जिद में नमाज सुबह साढ़े आठ बजे अदा की जाएगी। वहीं, अमीरनगर में बकरीद की नमाज कस्बे की औलिया मस्जिद में सुबह आठ बजे अदा की जाएगी। रसूलपुर ईदगाह में भी नमाज सुबह आठ बजे होगी, जबकि गरदहा ईदगाह में नमाज सुबह 8:15 बजे अदा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें