फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घोड़ों में मिला ग्लैंडर्स फारसी, दो को मार डाला

विज्ञापन
गैंडर्स फारसी संक्रमण से पीड़ित घोड़ो को सहज मृत्यु देते डाक्टर - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। पशु चिकित्सा विभाग से राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार को भेजी गई 20 घोड़ों की रिपोर्ट आ गई है, इसमें चार घोड़ों में ग्लैंडर्स फारसी संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बुधवार को सिसैया के दो घोड़ों को सहज मृत्यु दे दी गई, जबकि दो घोड़ों की मौत देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

घोड़ों में पाया जाने वाला ग्लैंडर्स फारसी संक्रमण ऐसा रोग है, जो घोड़ों से इंसानों में फैलता है। इसकी जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग की ओर से जिले के 20 घोड़ों के रक्त के नमूने अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में चार घोड़ों में ग्लैंडर्स फारसी संक्रमण मिला। उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि ग्लैंडर्स फारसी संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सिसैया गांव निवासी मुबारक की घोड़ी और इसी गांव के सलीम के घोड़े को बुधवार को सहज मृत्यु देदी गई। इस दौरान डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. प्रदीप गुप्ता और पशुधन प्रसार अधिकारी वीरेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने बताया खीरी टाउन के मोहल्ला आंधी टोला निवासी यूसुफ अली और नूरुल के घोड़ों को सहज मृत्यु देने की प्रक्रिया चल रही है। गुप्ता ने बताया जिन लोगों के घोड़ों को मृत्यु दी गई उनके खाते में 25 हजार की रकम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें