फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीके लेखन प्रतियोगिता में मुस्कान ने बाजी मारी

Mon, 29 Feb 2016 11:29 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीके लेखन प्रतियोगिता में कक्षा पांच के 184 विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा में कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय की छात्रा प्रथम रही। इस दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को एसडीएम लवकुमार और बीओ संजय शुक्ला ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

ब्लाक संसाधन केंद्र पर क्षेत्र के 184 विद्यालयों के एक-एक बच्चों ने सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान चार कमरों में बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा में कस्बे के प्राथमिक विद्यालय की छात्रा मुस्कान ने प्रथम, मुर्गहा स्कूल के छात्र नितेश कुमार ने द्वितीय और ढखेरवा के विपिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी बच्चों को एसडीएम लवकुमार तथा बीओ संजय शुक्ला ने पुरस्कार दिया। इस दौरान बीआरसी बलविंदर सिंह, एबीआरसी श्याम किशोर मौर्य, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष रूप सिंह यादव, अंशुमान तिवारी, संतोष मिश्रा, हेमंत यादव, शैलेष श्रीवास्तव, विवेक यादव, हेमंत पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें