कोच को सहायता राशि की चेक सौंपते राजपाल सिंह-संवाद
लखीमपुर खीरी। गुरुनानक स्पोर्ट्स एकेडमी की महिला हॉकी खिलाड़ियों को फ्रेंड्स फॉरएवर समूह ने सहायता राशि उपलब्ध कराई है। समूह ने एकेडमी को गोल कीपिंग किट और दो गोल पोस्ट डोनेट किए हैं, जिसकी मदद से लड़कियां हॉकी सीख सकेंगी। पूर्व नेशनल हॉकी प्लेयर तृप्ति अवस्थी लड़कियों को हॉकी की निशुल्क कोचिंग दे रहीं हैं।
जिले में स्पोर्ट्स एकेडमी की शुरुआत तो हो गई, पर संसाधनों के अभाव में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण बाधित हो रहा है। जानकारी होने के बाद एफएफई के अध्यक्ष राजपाल सिंह और सचिव ऋषभ त्यागी ने बताया कि खिलाड़ी लड़कियों को मदद की जरूरत थी। संसाधनों के अभाव में प्रैक्टिस सही तरीके से नहीं हो पा रही थी। संवाद