पसगवां। पसगवां कोतवाली अंतर्गत उदयपुर गांव के निकट नेशनल हाईवे पर अज्ञात पिकअप की सीधी टक्कर से सरकारी एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस में मौजूद तीमारदार, चालक और ईएमटी चोटिल हो गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरियाबाद करमहुसेन निवासी श्याम बाबू (30), श्यामबाबू की पत्नी अर्चना (28) अपनी बीमार पुत्री मानसी (8) को एंबुलेंस से सीएचसी ला रहे थे। नेशनल हाईवे पर उदयपुर के निकट एंबुलेंस को अज्ञात पिकअप ने सीधी टक्कर मार दी। इससे श्याम बाबू और अर्चना घायल हो गए। एंबुलेंस चालक छत्रपाल और ईएमटी प्रदीप को गुम चोटें आई हैं। पहले से घायल मानसी को कोई चोट नहीं लगी। एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चालक पिकप लेकर फरार हो गया।