निघासन। कानपुर की एक युवती को इंस्टाग्राम के जरिये निघासन के एक युवक से प्यार हो गया। शुक्रवार को शाम युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बाद में कानपुर से आई पुलिस प्रेमी के भाई को कानपुर लेकर चली गई।
प्रेमी के घरवालों ने युवती और उसके परिवार वालों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। कानपुर के अकबरपुर थाना निवासी एक युवती ने बताया कि करीब एक साल पहले निघासन के रहने वाले एक युवक से उसे प्रेम हो गया। कई बार वह लोग मिले भी। शुक्रवार शाम वह प्रेमी के घर जा पहुंची करीब चार घंटे तक हंगामा करने के बाद घर के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे थाने ले गई। शनिवार को थाने पहुंची अकबरपुर थाने की पुलिस आरोपी के भाई को लेकर साथ लेकर गई। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला अकबरपुर का था इसलिए पुलिस साथ ले गई।