फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चचेरे भाई को खोजने गई बालिका से खेत में दुष्कर्म

Mon, 03 Aug 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दीपू नामक युवक पर यह गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर बालिका का मेडिकल परीक्षण करने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बालिका साइकिल से अपने चचेरे भाई को ढूंढने निकली थी। उसका भाई गन्ने की पत्ती काटने गया था। रास्ते में दीपू ने उसे देख लिया। दीपू बालिका को खेत में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उसने बालिका को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर पहुंचने पर डरी हुई बालिका ने अपनी बड़ी बहन को पूरी घटना बताई।
घर में मेहमान होने के कारण परिवार ने लोकलाज के डर से चुप्पी साध ली। हालांकि, कुछ देर बाद बालिका के रक्तस्राव शुरू हो गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। शाम को परिवार के लोग दीपू के घर शिकायत करने गए, जहां कहासुनी हो गई। बालिका की तबीयत ज्यादा खराब होने पर देर रात पिता ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी ने बताया कि पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें