फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: टहलते समय पैर फिसलने से नहर में गिरी युवती, डूबने से मौत; तीन दिन बाद मिला शव

Thu, 29 Jun 2023 06:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

युवती सोमवार शाम गांव से सटी नहर पटरी पर टहलने गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरी। परिजनों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन पता नहीं चल सका था। बृहस्पतिवार को उसका शव मिला। 
विज्ञापन
पल्लवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के बांकेगंज कस्बा के निकट बहने वाली खीरी ब्रांच बड़ी नहर में तीन दिन पहले डूबी भूपपुर गांव निवासी 22 वर्षीय युवती पल्लवी का शव बृहस्पतिवार को ओयल के निकट नहर में मिला। वह टहलते समय पैर फिसलने से नहर में गिर गई थी, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के भूपपुर गांव निवासी सूरज प्रसाद एडवोकेट की 22 वर्षीय पुत्री पल्लवी सोमवार शाम गांव से सटी नहर पटरी पर टहलने गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरी। परिजनों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन पता नहीं चल सका। पिता सूरज प्रसाद ने मंगलवार को थाना मैलानी में पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही एसडीएम गोला को प्रार्थनापत्र देकर नहर का पानी कम कराने की गुहार लगाई थी।

ये भी पढ़ें- होटल कारोबारी के बेटे ने दी जान: सुसाइड नोट में युवती का जिक्र, लिखा- मैं उसे बहुत प्यार करता था
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह थाना खीरी क्षेत्र की ओयल पुलिस चौकी अंतर्गत खीरी ब्रांच बड़ी नहर के पानी में युवती का उतराता शव दिखाई देने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर इसकी सूचना थाना मैलानी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने युवती के पिता और परिजन को लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। 
विज्ञापन


सीओ गोला राजेंद्र प्रसाद गिरी ने बताया कि चार दिन पहले सोमवार को बांकेगंज की बड़ी नहर में डूबी युवती पल्लवी का शव थाना खीरी क्षेत्र की ओयल पुलिस ने नहर से बरामद किया है। परिजनों ने युवती के शव की शिनाख्त की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें