फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, बिना सूचना दिए परिजन ने दफनाया शव

Thu, 03 Sep 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव में चार दिन पूर्व एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को दफना दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने के बाद युवती की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, परिजन युवती की मौत जहरीले कीड़े के काटने से होने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि घटना से कुछ समय पहले युवती अपनी सहेली के साथ शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। वहां गैर-बिरादरी के दो युवक पहले से मौजूद थे। ग्रामीणों के अनुसार, युवती के दोनों युवकों में से एक के साथ प्रेम-प्रसंग की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। परिजन ने युवती को युवकों से बातचीत करते देख डांट-फटकार लगाई थी। इसके बाद युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
युवती की मौत के बाद परिजन की ओर से बिना पुलिस को सूचना दिए शव दफना दिए जाने से मामला और अधिक चर्चा में आ गया है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस को युवती की मौत के संबंध में पहले कोई सूचना नहीं दी गई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अपने स्तर से तफ्तीश शुरू कर दी है। जांच के बाद ही युवती की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें