फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ित बच्ची की मौत, आठ भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित तीन वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पिछले 24 घंटे में बुखार से पीड़ित सात और डायरिया से पीड़ित एक छह माह की बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बुखार आने पर धौरहरा निवासी रामू की तीन वर्षीय पुत्री शिवा, राजेंद्र की12 वर्षीय पुत्री शिवांकी, राम सिंह की तीन वर्षीय पुत्री अनलिमा, नौवापुर निवासी भगौती का दस वर्षीय पुत्र अमन, हरगांव निवासी सब्बीर का दस साल के पुत्र आसिफ, पलिया निवासी शरीफ की दस वर्षीय पुत्री जूली, फरधान निवासी सत्यनरायण का छह माह का पुत्र शिवपूजन और डायरिया होने पर कमलापुर निवासी अंबिका छह माह की पुत्री प्रिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने पर सभी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। इस दौरान बुखार पीड़ित शिवा की मौत हो गई। जबकि अन्य सभी का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें