मंगेतर चाहता था कि जगप्रीत खुद करे शादी से इन्कार
परिजनों के पूछने पर जसप्रीत ने बताया कि उसका मंगेतर अब उससे शादी नहीं करना चाहता और वह स्वयं यह बात अपने घर वालों को बताने का दबाव बना रहा है। जब पिता कुलदीप सिंह ने मंगेतर से बात की तो उसने साफ तौर पर शादी से इन्कार कर दिया। इस सदमे को जसप्रीत कौर सहन नहीं कर सकी और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लखीमपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां वह 22 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझती रही, अंततः उसने दम तोड़ दिया। जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, वहां से उसकी अर्थी उठी तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। प्रभारी निरीक्षक पढुआ ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।