फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक की शर्मनाक करतूत: युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें फेसबुक पर डालीं, बदनामी के डर से लड़की ने दी जान

Thu, 25 Aug 2022 08:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ओयल (लखीमपुर खीरी)

सार

थाना खीरी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बेटी रोजाना की तरह रात को अपने कमरे में सोई थी। आधी रात के बीच जब उसकी पत्नी की आंख खुली तो उसने बेटी को बिस्तर पर नहीं पाया। दूसरी कमरे में उसे फंदे से लटकता देखकर वह अवाक रह गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने फेसबुक पर अपनी अश्लील फोटो वायरल होने के बाद बदनामी के डर से फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवती की कुछ महीने बाद ही शादी थी, लेकिन अश्लील फोटो वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई थी, जिससे वह आहत थी। लिहाजा उसने मजबूरन आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जान दे दी।

विज्ञापन


थाना खीरी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बेटी रोजाना की तरह रात को अपने कमरे में सोई थी। आधी रात के बीच जब उसकी पत्नी की आंख खुली तो उसने बेटी को बिस्तर पर नहीं पाया, इस पर घर में उसकी अन्य जगह तलाश हुआ। जिसमें दूसरे कमरे में जाकर देखा तो खौफनाक दृश्य देखकर अवाक रह गईं।

पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी कमरे की छत में लगे कुंडे से दुपट्टे का फंदा लगाकर लटक रही थी। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को फंदे से नीचे उतारकर परिजन की मौजूदगी में उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। खीरी थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

तय हो गई थी शादी, होने वाले बहनोई को एक युवक ने भड़काया
युवती के फांसी के फंदे पर झूलने के बाद मृतका के भाई ने बताया कि बहन की शादी एटा कोरैया गांव में तय हुई थी, जहां के रहने वाले रवि प्रकाश पुत्र महेश प्रसाद ने फोन कर ही बहन की होने वाली ससुराल के लोगों को भड़काया और शादी टूट गई। बताया कि हमारी ही फेसबुक आईडी के जरिए बहन की अश्लील फोटो भी वायरल करवा दी गईं, जिससे आहत बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी। भाई ने बताया कि वह छह भाई-बहन हैं, दो बहनों की शादी हो चुकी है। जबकि, मृतका से छोटे दो भाई हैं। मामले में पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। उधर, गांव में चर्चा है कि युवती और आरोपी के बीच प्रेम-प्रसंग था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें