फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी की पहली रात: दुल्हन ने पति समेत परिवार को दिखाई हैरान कर देने वाली अपनी करामात, सब रह गए भौचक्का

Wed, 24 Aug 2022 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

जम्हौरा निवासी सतीश गौतम ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उससे 30 हजार रुपये लेकर एक युवती से 22 जुलाई 2022 को शादी कराई थी। शादी के बाद रात को सतीश किसी काम से बाहर चला गया तो पहली पत्नी के दोनों बच्चों को शौच के बहाने साथ लेकर खेत की ओर गई। वहीं से पत्नी रफूचक्कर हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव जम्हौरा निवासी एक युवक ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद 22 जुलाई 2022 को दूसरी शादी की, लेकिन उसी रात महिला अपने पति समेत पूरे परिवार को चकमा देकर भाग गई। पीड़ित पति का आरोप है कि महिला घर में रखे जेवर भी ले गई है।

विज्ञापन


जम्हौरा निवासी सतीश गौतम ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उससे 30 हजार रुपये लेकर एक युवती से 22 जुलाई 2022 को शादी कराई थी। शादी के बाद रात को सतीश किसी काम से बाहर चला गया तो पहली पत्नी के दोनों बच्चों को शौच के बहाने साथ लेकर खेत की ओर गई। वहीं से पत्नी रफूचक्कर हो गई। जब बच्चों ने घर आकर अपने पिता से यह बात बताई, तो पति सन्न रह गया।

विज्ञापन

बताते हैं कि महिला पहले से खड़ी चार पहिया वाहन पर बैठकर भाग निकली। पीड़ित पति ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने लखीमपुर में युवती को दूर से दिखाया था। इसके बाद गजमोचन नाथ मंदिर में शादी हुई थी। पीड़ित ने नीमगांव पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर एसपी से पत्नी को ढूंढने के लिए गुहार लगाई है। नीमगांव इंस्पेक्टर अवधेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें