युवती को समझाते अस्पताल के लोग
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी जनपद के एक सरकारी अस्पताल में युवती से अभद्रता का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि अस्पताल के फार्मासिस्ट ने उसके साथ अभद्रता की। पीड़ित युवती ने अभी मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन अस्पताल में रोते हुए उसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
अभद्रता का मामला जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवती रोते हुए दिखाई दे रही है। वह कह रही है कि सरकारी अस्पताल में हम एक रुपये में अपनी इज्जत बेचने नहीं आते हैं। दवा लेने आते हैं। युवती के पास दो महिलाएं और कुछ लोग खड़े दिख रहे हैं।
दोनों व्यक्ति युवती को समझाने का प्रयास करते हैं। इस पर युवती कहती है कि अगर आपकी बहन-बेटी होती है तो इस तरह से व्यवहार नहीं करते। युवती ने फार्मासिस्ट पर दवा देने के नाम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। युवती ने फिलहाल अभी इस मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।