लखीमपुर खीरी। होली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क एलपीजी सिलिंडर का तोहफा दिया गया गया। विकास भवन सभागार में बुधवार को 100 लाभार्थियों को बुलाकर सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक वितरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण देखा गया।
धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, सीडीओ अभिषेक कुमार, डीएसओ अंजनी कुमार ने लाभार्थी गरिमा श्रीवास्तव पत्नी गोरव श्रीवास्तव, सुचिता गुप्ता पत्नी सुनील गुप्ता, मीना देवी पत्नी हीरालाल, शनोरमा पत्नी अरविंद कुमार, रूबी पत्नी राजेश कुमार, ज्योति पत्नी रोमित, गीता कश्यप पत्नी जगदम्बा, खुशबू पत्नी हेमंत कुमार, पूजा कश्यप पत्नी पवन कुमार, रूपा पत्नी राजेश कुमार, तारा गुप्ता पत्नी जितेन्द्र कुमार सहित 100 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी धनराशि का प्रतीकात्मक चेक वितरण किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि जनपद में 5.43 लाख उज्ज्वला के लाभार्थी हैं। इस दौरान जिला समन्वयक हिमांशु आदि मौजूद रहे।